फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति का मतदान 2

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला योजना समिति का मतदान 28 मार्च को होगा। उसी दिन मतगणना होने पर परिणाम घोषित होंगे। इसके लिए 20 मार्च से आवेदन दाखिल किए जाएंगे। जिला योजना समिति के चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के अनुसूचित जाति के एक पद, अनारक्षित महिला के एक पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए नगरीय निकाय के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए वर्ग वार चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को चुनाव अधिसूचना जारी की जा चुकी है। शुक्रवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिला स्तर पर जिला योजना समिति के लिए चुनाव अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 20 मार्च को कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रो की जांच 20 मार्च को अपराह्न चार बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि 24 मार्च को सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। मतदान 28 मार्च को सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक होगा। मतदान के दिन ही मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 16 से 20 मार्च तक जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय कलक्ट्रेट परिसर से होगी।

जिला योजना समिति में 15 सदस्य
जिला योजना समिति में 15 सदस्य होते है। जिसमें जिला पंचायत के 9, नगर निकाय के 3 पदेन सदस्य होते हैं। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ सचिव शामिल है। जिले में दस नगर निकाय के 170 कुल मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें