बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव खेड़ी पट्टी और भाज्जू में पहुंचकर राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। शुक्रवार को शामली तहसील के गांव भाज्जू में राजस्व विभाग की टीम ने बाबरी थाना पुलिस को साथ लेकर खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटवाया। वहीं, गांव खेड़ी पट्टी में चकरोड की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। अवैध कब्जे हटाने के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध करने वालों को वहां से हटा दिया। इस दौरान कानूनगो नकली सिंह, लेखपाल मिंटू, सुरेशपाल और वसीम के अलावा उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।