दो ईंट भट्ठों पर पानी डालकर बंद कराया
शामली। ईंट भट्ठों के संचालन की जानकारी मिलने पर डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांधला क्षेत्र के मखमूलपुर- भारसी गांव में दो ईंट भट्ठों पर पानी डालकर बंद कराया गया है।
रविवार को शामली तहसील में ईट भट्ठों के संचालन की जानकारी मिलने के बाद नायाब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने कांधला क्षेत्र के मखमूलपुर गांव में बालाजी व भारसी गांव में जय शिवशंकर ईट भट्ठों पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग ने पानी डालकर बंद कराया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि नियमानुसार ईंट भट्ठों का संचालन नहीं किया जा रहा था। न्यायालय के आदेश पर जिले के ईट भट्ठों का संचालन एक जनवरी से जिला प्रशासन द्वारा बंद कराया गया था। न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के बाद चोरी-छिपे ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा था।