कैराना। कस्बा वासी नरेश कुमार, अनिल, इस्लाम, मोबीन, महताब, संजय कुमार, अश्वनी और मोहित आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विद्युत सप्लाई आदेशों के मुताबिक कराने की मांग की है। बताया कि भाजपा की सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत सप्लाई संकट से मुक्ति दिलाने के लिए तहसील स्तर पर 20 घंटे सप्लाई के निर्देश दिए थे। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई सही प्रकार से करने को कहा गया था। कुछ दिन से कैराना तहसील क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। कस्बे में रात और दिन में करीब 10 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है।