शामली। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने जिले में खाद की दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया।
शुक्रवार को कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर के नेतृत्व में टीम गठित करके खाद की दुकानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए। टीम ने जिले की खाद की दुकानों पर छापेमारी के दौरान आठ नमूने लिए। उन्होंने खाद की दुकानों के मालिकों को स्टाक रजिस्टर व अन्य अभिलेख पूर्ण रखने व किसानों को खाद की रसीद देने के निर्देश दिए है। चेतावनी दी कि यदि कोई खाद विक्रेता रसीद नहीं देता है, तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। छापेमारी टीम में जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर, कपिल कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।