फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई- पशु हाट से बिचौलियों को मिलेगा छुटकारा , गोष्ठी में पशुपालको की दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारत सरकार के कृषि- किसान कल्याण मंत्रालय, पशुपालन डेयरी पशु पंजीकरण योजना के तहत पशुपालक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने ई-पशुहाट, राष्ट्रीय गोकुल मिशन व राष्ट्रीय कामधेनु अवार्ड गौशालाओं में पशुओं के बारे में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे पशु चिकित्सालय में गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने ई-पशुहाट के फायदे बताया। कहा कि अपने पंजीकृत पशुओं के फोटो व उनका लेखा जोखा सभी पशुपालक स्वयं ई-पशुहाट पर डाल सकते हैं। जिससे पशुपालकों बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा पशुओं का मोल भाव भी सही प्राप्त हो सकेगा। भारत सरकार के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. एचके सिंह ने पशुपालकों को पशु पंजीकरण, उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित रोग प्रतिरोधक टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं, पशु आहार, पशु प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने सभी पशुपालकों को अपने पशुओं को बीमा जरूर करवाने से पशुधन सुरक्षित रहेगा। गोष्ठी में पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. मोहनवीर मलिक, पशुधन सहायक कृष्ण कुमार, कृष्ण्पाल सिंह, पशुपालक समिति के चेयरमैन मदनपाल सिंह, सुखपाल, कुलतार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें