शामली। जनपद के स्कूल कॉलेजों में डीआईओएस के आदेशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
बृहस्पतिवार को आरके इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 के छात्रों से मतदान जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे गए। उत्तर पुस्तिकाओं की दिनेश कुमार ने जांच करते हुए रिजल्ट घोषित किया। कक्षा नौ के रोहित प्रथम, कक्षा 10 के आकाश द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार, रितेंद्र कुमार, नीरज बेनीवाल, निखिल, रविंद्र कुमार, शांति देवी, ऋचा भारद्वाज आदि मौजूद रहे। वहीं, आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में भी मतदाता जागरूकता को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें छात्रा प्रिंसी प्रथम, शगुन तरार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विमलेश ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान भारतवीर, नरेशपाल तोमर, रविंद्र कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।