विद्यालय में बाल संसद का गठन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाल संसद का गठन हुआ। चुनाव विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। 104 छात्र-छात्राओं में से 97 ने मताधिकार का प्रयोग किया। स्कूल विकास पार्टी को 61 और विद्यालय विकास पार्टी को 35 मत हासिल हुए, जबकि एक मत निरस्त किया गया। बाल सांसद और बाल कैबिनेट के सदस्यों को विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एजाज हसन ने शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बाल सांसदों के कर्तव्य बताए।
जागरूकता रथ के साथ निकाली रैली
कांधला। शिक्षा जागरूकता रथ भ्रमण करते हुए कांधला क्षेत्र के गांव डागरोल स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पहुंचा। रथ संचालक संजीव कुमार का विद्यालय प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने अपने समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं सहित स्वागत किया। इसके बाद गांव में रैली निकाली गई। इस दौरान उजाला शर्मा, अभिषेक, अरविंद, महेंद्र, शील कुमार और पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।