रालोद कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर वार्ता की गई। 11 जुलाई को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रगति मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड़ ने कहा कि आज प्रदेश में किसानों की हालत बेहद खराब है। वहीं, प्रदेश में आए दिन चोरी, डकैती और हत्याएं खुलेआम हो रही है। प्रदेश सरकार किसानों को कर्ज माफ करने का झूठा वायदा कर शोषण कर रही है। जिसके विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं को आंदोलन करने को मजबूर होना पडे़गा। जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में 11 जुलाई को लखनऊ में हल्लाबोल कार्यक्रम के साथ विधानसभा का घेराव कर किया जाएगा। लखनऊ जाने के लिए जनपद से 30 छोटी गाड़ी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 10 जुलाई की शाम को पार्टी कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या पर पहुंचकर लखनऊ चलने का आह्वान किया। वहीं डॉ. देवेंद्र मलिक के पिता हरबीर और दीपक वर्मा के पिता महावीर के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया। संचालन रजनीश कोरी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर सिंह, अनवार चौधरी, तरसपाल मलिक, सत्यबीर, वाजिद अली, आशुतोष, देशराज भनेड़ा, सुनील मलिक, मंगल सिंह, सतीश, कंवरपाल, विकास धीमान, पंकज आदि मौजूद रहे।