फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता पर आरबीआई को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखाओं से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरती जा रही है। इस संबंध में डीएम ने आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक (वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग) तथा महाप्रबंधक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को पत्र भेजकर स्थिति में सुधार कराने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

डीएम ने पत्र में कहा कि शामली स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखाओं में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही। आरबीआई के दिशा निर्देश के तीन माह बीत जाने के बाद भी ओबीसी शाखाओं के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में विभिन्न योजनाओं की प्रगति मेें जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उक्त योजना में खाते खोलने में कोई प्रगति नहीं की। साथ ही पूर्व में गठित स्वयं सहायता समूहों के ऋण खाते नहीं खोले जाने के कारण क्रेडिट लिंकेज भी नहीं किया जा रहा है। इससे जनपद शामली की उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लक्ष्यों की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों को योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए खाते खोलने में हो रहे विलंब को समाप्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें