झिंझाना(शामली)। बाइक सवार दपंति से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करके 33 हजार रुपये नकदी तथा जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
मुजफ्फरनगर के कस्बा शाहपुर निवासी इकराम बृहस्पतिवार शाम पत्नी परवीन के साथ बाइक से ऊन निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर जब वह गांव टपराना- अगड़ीपुर की पुलिया के निकट पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। तमंचे से आतंकित कर 33 हजार रुपये, सोने की चेन व महिला के कुंडल लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।