फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पहले दिन कैराना- कांधला और शामली के मतगणना कार्मिको को दिया प्रशिक्षण- -प्रथम दिन दो पारियो मे 128 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित,

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन प्रशिक्षण में 128 मतगणना कर्मी गैरहाजिर
विज्ञापन

शामली। दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पहले दिन प्रथम सत्र में कैराना, कांधला और दूसरे सत्र में शामली ब्लाक के मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन 1020 मतगणना कर्मचारियों में से 128 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतगणना कर्मचारियों को दूसरे दिन 30 अप्रैल को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे दिन मतगणना में कर्मचारियों के उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
बृहस्पतिवार को पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार मेें दो मई को होने वाली मतगणना के लिए मास्टर ट्रेनर कंडेला राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक ने प्रथम दिन दो सत्रों में मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन प्रथम सत्र में सुबह दस से लेकर डेढ़ बजे तक कैराना- कांधला के 510 मतगणना कार्मिकों और दूसरे सत्र में शामली ब्लाक के 510 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मतदान प्रेक्षक एक- दो, तीन मतगणना सहायक, अतिरिक्त मतगणना सहायक मौजूूद रहे। डीडीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दिन प्रशिक्षण में प्रथम पारी में 510 मतगणना कर्मचारियों में से 66 दूसरे सत्र में 510 मतगणना कार्मिको में से 62 मतगणना कार्मिक अनुस्थित रहे। अनुपस्थित रहे मतगणना कार्मिकों को दूसरे दिन शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा मतगणना कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। मतगणना के लिए 136 टेबिल लगाई जाएगी, जिसमें एक सुपरवाइजर, तीन मतगणना सहायक और एक अतिरिक्त मतगणना सहायक मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को दो पारियों में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को ऊन- थानाभवन मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

रातभर नाले में पड़ा रहा पहाड़ा
बाबरी। थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में बुधवार देर रात को पहाड़ा को आवारा कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों से बचने के लिए पहाड़ा गांव के बीच स्थित नाले में गिर गया। बृहस्पतिवार सुबह नाले में पहाड़ा के पड़े होने की जानकारी पर ग्रामीणों ने उसे नाले से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। भारतीय किसान संघ के नेता दुष्यंत पुंडीर ने इसकी जानकारी डायल 112 व वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी नीरज सैनी व शिवकुमार सैनी मौके पर पहुंचे और पहाड़ा को नाले से निकाल कर गांव के बाहर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें