अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष सुशील नहारियां ने कहा कि सरकार को आतंकवाद को कुचलने और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है। शहीद जवानों को एक करोड़ रुपये की धनराशि देने की मांग की है। इस दौरान मंडल जोन इंचार्ज राकेश पाल, फारूख अहमद, वेदप्रकाश जाटव, अरमान राणा, प्रवीण, देवीदास जयंत, सुभाष कश्यप, नफे सिंह, रवि, श्रवण, धर्मेंद्र, मोहन, मंगता, संदीप, अनिल जाटव, डाक्टर मीर हसन, पप्पन देशिया मौजूद रहे।
कैंडल जलाकर बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
शामली। मेपल्स एकेडमी में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को स्कूली बच्चों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वॉल आफ इंडिया का निर्माण कराने की मांग
चौसाना के मास्टर विजय सिंह ने पुलवामा में शहीद हुए बनत निवासी प्रदीप और शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी अमित कुमार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया। मास्टर विजय सिंह ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में देश की सीमा असुरक्षित है। सुरक्षा के लिए वॉल आफ इंडिया का निर्माण कराया जाएं। देश की सुरक्षा के लिए युवा सेना में जाने को तैयार है।