गढ़ीपुख्ता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना होगा। बृहस्पतिवार को जैन धर्मशाला में व्यापारियों की सभा में बोलते हुए घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि उनकी मांग है कि व्यापारिक कल्याण बोर्ड का गठन कर इसके पदाधिकारियों की घोषणा की जाएं। इसके अलावा व्यापारी पेंशन योजना लागू हो, सरकार व्यापारियों के स्टॉक का बीमा करें ताकि मुसीबत के समय व्यापारी को इसका लाभ मिले। उन्होंने शामली में तीन मार्च को होने वाले व्यापारी महाकुंभ में सभी व्यापारियों से पहुंचने की अपील की। व्यापारी महाकुंभ में व्यापारी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। महाकुंभ में पूरे प्रदेश के व्यापारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मिट्ठन लाल जैन, प्रदीप संगल, नरोत्तम गर्ग, राहुल मित्तल, ऋषिपाल, नरेश गोयल, निसार अहमद, सतीश जैन, अनिल गोयल, नवीन मित्तल, संदीप संगल, बबलू भटनागर, विनोद अरोरा आदि उपस्थित रहे।