फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से याद किए जगदीश चंद्र बसु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु की जयंती पर योग एवं विज्ञान विमर्श समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु स्वामी भारत भूषण और शहर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रस्तुतियों के माध्यम से ही उन्होंने योग के महत्व को बताया। इस दौरान योग गुरू स्वामी भारत भूषण ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में मानव अपने स्वास्थ्य से लगातार खिलवाड़ करता जा रहा है। अगर सभी को मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बचना है तो योग को अपने दैनिक जीवन में उतारना होगा। योग हमें स्वस्थ मस्तिष्क और स्वास्थ्य शरीर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से योग को प्रतिदिन करने का आह्वान किया है। मौके पर अनिल गुप्ता, वेद कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें