फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज बसों के संचालन में पिछड़ा हरियाणा रोडवेज बसों के बढ़े फेरें, जिले के यात्रियों को मिली सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बसों के संचालन में पिछड़ा
विज्ञापन

शामली। समझौते के बाद सुबह से लेकर देेर रात तक हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन होने से जिले के यात्रियों को फायदा हो गया है। हरियाणा रोडवेज की बसों के 64 फेरे बढ़ाए जाने से शामली के यात्रियों को भरपूर सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हरियाणा राज्य के पानीपत, गोहाना, रोहतक, सोनीपत, जींद, भिवानी, सिरसा आदि शहरों से शामली होकर वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के शहरों के लिए जारी किए गए हरियाणा रोडवेज बसों के फेरों से हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, कोटद्वार, टनकपुर जाने की सुविधा मिल रही है। पानीपत जिले से शामली होकर हरियाणा रोडवेज बसों के हरिद्वार,ऋषिकेश के लिए 30 से ज्यादा रोडवेज बसों के फेेेेरों का संचालन होरहा है।
यूपी रोडवेज बसों का हरियाणा- पंजाब, हिमाचल एवं जम्मू-कश्मीर राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए संचालन के समझौते का लाभ हरियाणा राज्य के परिवहन विभाग ने उठाया है। दूसरे राज्यों के साथ समझौते के तहत यूपी रोडवेज बसों का संचालन करने में पिछड़ गया है। पानीपत डिपो ने शामली होकर हरियाणा रोडवेज बसों के 64 फेरों का प्रतिदिन संचालन जारी किए गए है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर के आएएम मनोज पुंडीर का कहना है कि हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन शामली होकर वेस्ट यूपी और उत्तराखंड जिलों की जानकारी यूपी रोडवेज के एमडी गुरु प्रसाद को दे चुके हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों की बैठक नहीं हो पाई है। इस वजह से यूपी रोडवेज बसों का संचालन हरियाणा - पंजाब हिमाचल के लिए नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विधायक--- परिवहन मंत्री से नहीं हुई मुलाकात
शामली भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि लखनऊ गए थे, लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वंतत्र देव सिंह से मुलाकात नहीं हुई है, अगले सप्ताह मुलाकात करके यूपी रोडवेज की बसो के संचालन के लिए वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें