फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदित जगह पर खादर में तैनात रहेगी अब पीएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद के कारण आए दिन होने वाले मामले को लेकर पुलिस प्रशासन चिंतित है। कई बार दोनों ओर से गोलियां तक चली चुकी हैं और कुछ दिन पहले एक युवक की हत्या भी कर दी गई थी। मौके की नजाकत को भांपते हुए कप्तान ने सीमा विवाद की तनावपूर्ण जगह पर पीएसी तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कई दशकों से यमुना के पास यूपी-हरियाणा सीमा विवाद चल रहा है। इसको लेकर हर साल दोनों तरफ के किसानों में झगड़ा होता है। इस मामले को लेकर एक सप्ताह पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बल्हेड़ा में एक युवक की हत्या भी की जा चुकी है। जिसके चलते दोनों तरफ के किसानों में तनाव बना हुआ है। अब गेहूूं की कटाई का मौसम है। हजारों बीघा विवादित भूमि पर गेहूं की बुवाई यूपी-हरियाणा के किसानों द्वारा कर रखी है, जिसकी अब कटाई होनी है। इसी के चलते एसपी देवरंजन वर्मा द्वारा किसानों पर सघन मॉनिटरिंग कराई जा रही है। यमुना खादर में हालत अभी सामान्य नहीं है। कप्तान ने मौके की नजाकत को समझते हुए विवादित जगहों पर पीएसी की तैनाती करने का निर्णय लिया है। ताकि वहां पर कोई झगड़ा ना हो सके। वहीं इस मामले में एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि फसल कटाई का समय है और उसके बाद बुवाई होगी, ऐसे में सीमा विवाद को लेकर यूपी-हरियाणा के किसानों के बीच झगड़ा हो सकता है, जिसके चलते यूपी-हरियाणा सीमा पर तनाव वाली जगह पीएसी तैनात की जा रही है, यदि कोई भी किसान चाहे वो हरियाणा का हो या फिर यूपी का झगड़ा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें