शामली।
हनुमान धाम पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। जिसमें ब्लाक शामली की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष यशपाल मलिक, जिला संयोजक नवनीत कुमार, महामंत्री विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष भगवान दास, जिला महिला सह प्रभारी व ब्लाक उपाध्यक्ष अमृता चौधरी को बनाया गया। जिसके बाद ब्लाक अध्यक्ष यशपाल मलिक ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों से 30 अप्रैल को दिल्ली में पुुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर होने वाली महारैली के प्रचार प्रसार करने का संकल्प दिलाया। मौके पर रमेश चंद्र, चंद्र कुमार, विजय पांडेय, सत्येंद्र गौतम, प्रदीप मलिक, प्रवेंद्र, बाबूलाल, रणविजय सिंह, दिलीप आदि मौजूद रहे।