फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीओ सिटी ने महिलाओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर शामली पुलिस ने बुधवार शाम जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सीओ सिटी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों तथा समाज सेविकाओं ने शहर में पैदल घूमकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिले में महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी सीओ सिटी एके सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने नगर के विजय चौक से लेकर वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक सहित कई जगह पंफ्लेट बांटे गए और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को 1090 और 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया। सीओ सिटी ने कहा कि इन नंबरों पर यदि कॉल की जाती है तो तत्काल पीड़िता को सहायता मुहैया कराई जाएगी। किसी भी महिला को डरकर रहने की जरूरत नहीं है और अपने हक की आवाज बिल्कुल उठाए। इस दौरान सीओ सिटी एके सिंह, महिला एसआई अंजू, बीना, रेखा, आशा, प्रियंका, समाज सेविका वीना अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रहीञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें