ट्रक से 120 पशु मुक्त कराए, चालक समेत पांच गिरफ्तार
जलालाबाद (शामली)। पुलिस ने कैंटर में ठूंस ठूंसकर भरे गए 120 पशुओं को मुक्त कराते हुए चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार सुबह कस्बा जलालाबाद में चौकी के सामने पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय शामली की तरफ से आ रहे बड़े ट्रक कैंटर को रोककर तलाशी ली तो उसमें 120 छोटे पशु ठूंसकर भरे हुए थे। पुलिस ने कैंटर में सवार मनदीप, हरपाल, रवि, चालक भोंटूराम व सुरेश, निवासी गांव नागल रतिया जिला फतियाबाद हरियाणा को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी योगेंद्र राघव ने बताया कि पशुओं की संख्या 120 है और सभी पशुओं को वे अपने गांव नागल रतिया से सहारनपुर के एक कमेले में लेकर जा रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी पशु को मुक्त कराकर उन्हें सरकारी गो आश्रय स्थल में भेजा गया है। पकड़े गए पांचों आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
मोबाइल के स्थान पर पार्सल में निकली दवा
बाबरी। बाबरी निवासी हारून अख्तर ने बताया कि उसने एक मोबाइल फोन ऑनलाइन बुक किया था। मोबाइल पर मिलेे मैसेज में 17 हजार रुपये का फोन मात्र चार हजार रुपये में देने का वादा किया गया था। डिलीवरी लेकर शनिवार को पोस्टमैन लेकर उसके घर पहुंचा तथा चार हजार रुपये लेकर पार्सल उसे सौंप दिया। हारूण का कहना है कि जब उसने पार्सल को खोला तो उसमें कुछ दवाइंया मिली। इसके बाद युवक को ठगी होने का पता चला।