डीएम-एसपी ने क्वारंटीन सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने निर्माणाधीन जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को क्वारंटीन सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी ने पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कोई व्यक्ति सेंटर पर आता है तो वह बाहर ही रहे और उसके संबंध में हॉस्पिटल स्टाफ को जानकारी दे। ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी मास्क लगाएं, ग्लब्स पहने और सैनिटाइजर या साबुन से हाथों को धोते रहे। दोनों अधिकारियों ने हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ से क्वारंटीन किए गए लोगों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई ठीक रखने को कहा। इसके बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र बड़ा बाजार में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डा. संजय भटनागर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।