फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बंदर के हमले में 12 बच्चे घायल

Sun, 24 Nov 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव ऐरटी में बंदर के हमले से घायल बच्चा । संवाद
विज्ञापन
शामली। गांव ऐरटी मे बंदर के हमले से ग्रामीण परेशान हैं। तीन दिन में बंदर ने 12 से अधिक बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। बंदर के हमले में घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। बंदरों के आतंक को देखते हुए ग्रामीण पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव ऐरटी में करीब एक सप्ताह पहले दो बंदर आए थे, जिनमें एक बंदर तो तीन दिन पहले चला गया, लेकिन दूसरा बंदर अभी भी गांव में रहकर ग्रामीणों व बच्चों पर हमला कर रहा है। ग्रामीण अनिल शर्मा ने बताया कि बंदर के हमले में 12 से अधिक बच्चे घायल हो चुके हैं जबकि दो-तीन बड़े लोगों को भी काटकर घायल कर चुका है।
बंदर ज्यादातर बच्चों पर हमला कर रहा है, इसलिए ग्रामीण अपने बच्चों को बचाने के लिए पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक बंदर को नही पकड़ा जा चुका है।

शामली क्षेत्र के गांव ऐरटी में बंदर के हमले से घायल बच्चा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें