फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की सड़क पर अवैध वसूली, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की सड़क पर वसूली, हंगामा
विज्ञापन

थानाभवन। रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे की सड़क पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। कुछ वाहन चालकों ने वसूली का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस को सूचना देने पर वसूली करने वाले फरार हो गए।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे कस्बा थानाभवन के रेलवे स्टेशन के समीप शाहविलायत अंडरपास से ऊन मार्ग को जोड़ने वाला करीब डेढ़ किमी मार्ग रेलवे का है। कांवड़ यात्रा के चलते अधिकांश मार्ग बंद हैं, तो कस्बे से होकर करनाल जाने वाले वाहन इस मार्ग से निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग जेसीबी लेकर सड़क पर पहुंचे और वहां से निकलने वाले ट्रक और रोडवेज बसों से रास्ता साफ करने के नाम पर अवैध वसूली करने लगे। मौके पर उत्तर रेलवे लिखी जेसीबी रास्ते को साफ कर रही थी, जबकि कस्बे के ही दो युवक अवैध वसूली कर रहे थे। इस दौरान कुछ वाहन चालक तो चुपचाप पैसे देकर चले गए, जबकि हरियाणा रोडवेज बस और ट्रक चालकों ने वसूली का विरोध कर दिया। इससे मौके पर काफी देकर तक हंगामा चला। बस और ट्रक चालकों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला बिसातियान में शनिवार को किसी कार्य से आए मुजफ्फरनगर निवासी अशोक कुमार बाइक चोरी कर ली गई। काफी तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद अशोक ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें