फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों का चीनी मिलों पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी चीनी मिलों के बाहर सपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

रविवार को शामली शुगर मिल गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सपा के जिला सदस्यता प्रभारी व वरिष्ठ नेता डॉ. सुधीर पंवार के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलो पर 469 करोड़ 71 लाख 97 हजार रुपये बकाया है। चीनी मिलो का पुराना पेराई सत्र समाप्त हुए कई माह गुजर चुके है। नया पेराई सत्र चालू होना वाला है, अभी तक चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान नही किया जा रहा है। किसान बकाया गन्ने भुगतान कर रहे है। केंद्र की मोदी सरकार ने सात हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों को पैकेज दिए जाने की घोषणा की थी। सरकार ने सिर्फ किसानों का धोखा देने का काम किया जा रहा हैं। धरना प्रदर्शन स्थल पर सदर तहसीलदार अभय राज पांडे सपा कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचे। सपाइयों ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर अभय राज पांडे को सौंपा।
विज्ञापन

किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान 14 दिन में न दिए जाने पर ब्याज समेत दिलाए जाने की मांग की है। वर्ष 2017-18 में पूरे प्रदेश में 15 हजार करोड़ रुपये बकाया है। भारत सरकार द्वारा 275 रुपये प्रति क्विंटल उचित लाभकारी मूल्य एफआरपी घोषित लागत के हिसाब से कम प्रदेश सरकार को गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रुप से राशिद अली चौहान, पूर्व प्रमुख असलम अली मांगेराम मलिक, नासिर अली, विजय कौशिक, उमेश प्रधान ने संबोधित किया। इस मौके पर रविंद्र प्रधान, संजय उपाध्याय, बोबी प्रधान, अनुज जावला, डॉ. राजपाल सिंह, शुभम बेनीवाल, संयाशु वर्मा, प्रदीप सिंभालका समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें