फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलों को खूब भा रही मोदी और योगी की फोटो वाली टी-शर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही बाजार भी भोले के रंग में रंग गए है। दुकानों पर इस बार भी भोले के अलग-अलग रुप वाली टी-शर्ट लगी दिखाई दे रही है। बड़े बड़े तिरंगे भी खूब लगे है। भोले की तस्वीर वाले छोटे और बडे़ झंडे भी लगे है। इस बार टी-शर्ट के भी अच्छे डिजाइन आए हुए है। इसमें आर्मी की वर्दी वाले रंग की टी-शर्ट के साथ पीछे तिरंगा और आगे भगत सिंह की तस्वीर, महाकाल लिखी टी-शर्ट और भांग पीते हुए महाकाल की अलग अलग रुप में फोटो वाली टी-शर्ट लगी है। भोले के भक्तों को महादेव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली टी-शर्ट भा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें