हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
चौसाना।
खोड़समा में बाइक के सामने कुत्ते के आ जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को ही गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक बाइक से शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहे थे।
चौसाना के गांव खोड़समा में अचानक कुत्ते के बाइक के सामने आने से हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मुस्तकीम पुत्र नसीर निवासी अगवान हेडा व आसिफ पुत्र यासीन निवासी कुंडाकला जिला सहारनपुर शादी के कार्ड बांटने के लिए शामली जा रहे थे। जैसे ही खोड़समा में पहुंचे तो अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरे। ग्रामीणों ने सड़क से उठाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों गंभीर चोटें आई है।