कैराना।
बुधवार को दस्तावेज लेखक संघ शाखा कैराना की एक शोकसभा हुई। जिसमें दस्तावेज लेखक ईश्वर दयाल गुप्ता (70) के बीमारी के कारण हुए निधन पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। मौके पर मामचंद चौहान, ताराचंद सैनी, पहल सिंह रोड, अजय कुमार रोड, आशु चैहान, रियासत अली, तसलीम अहमद, मो. फैज सिद्दीकी, प्रवीण कुमार गर्ग, महबूब अली, बाबू अली, मयंक जैन, राजपाल सिंह आदि दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।