फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर तहसील ऊन में लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर 10 से दो बजे तक काली पट्टी बांधकर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को समाधान दिवस पर तहसील ऊन के समस्त लेखपालों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार कर दिया। बताया कि वेतनवृद्धि, पेंशन विसंगति दूर करने, पदनाम व शैक्षिक अहर्ता परिवर्तन, लैपटॉप एवं स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने संबंधित मांगे काफी समय से चल रही हैं। अप्रैल 2017 में लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने समाधान कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक मांगे पूरी नहीं की गई हैं। इसी के चलते लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने छह मई को प्रदेश सरकार को नोटिस दिया था। नोटिस दिए हुए एक माह से अधिक बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने 19 जून से 25 जून तक सभी तहसीलों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया। नौ जुलाई से सभी जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को हुए धरना प्रदर्शन में राकेश शर्मा अध्यक्ष, नगेंद्र शर्मा, कृष्णपाल, वेदपाल, हरबीर सिंह, लोकेश ठाकुर, सुशील कुमार, अनुज शर्मा, अजीत सिंह, अमरीश आदि लेखपाल मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता ओमपाल शर्मा तथा संचालन लोकेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें