स्कूलों के खुलने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं करा लें दुुुरुस्त
शामली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दो जुलाई को परिषदीय स्कूल खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को स्कूल खुलने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
सभी परिषदीय स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए दो जुलाई से खुलेंगे। इसी दृष्टि के चलते बेसिक शिक्षा निदेशक ने 13 जून को सभी बीएसए को पत्र भेजकर सभी विद्यालयों में खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए पत्र भेजा है। व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से हैंडपंप की मरम्मत और पेयजल की उचित व्यवस्था कराने को कहा। स्कूल खुलने पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में यूनिफार्म व पाठ्य पुस्तकें, बैग, जूता-मोजा का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाए। मध्याह्न भोजन वितरण किए जाने के लिए खाद्यान्न तथा गैस इत्यादि की व्यवस्था स्कूल खुलने से पूर्व ही कराई जाए। इसके अतिरिक्त पाठ्य पुस्तकों के वितरण की सूचना प्रतिदिन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।