शामली। भारतीय योग संस्थान की जिला शाखा की ओर से शनिवार को पांच दिवसीय योग शिविर वीवी इंटर कालेज में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि संस्थान के प्रांतीय महामंत्री रविंद्र चौहान रहे। शुभारंभ भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय महामंत्री रविंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष तरुण जैन ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किए। रविंद्र चौहान ने योग मनुष्य को जीने की कला सिखाता है। जीवन में तनाव और आत्म शांति के लिए योग महत्व पूर्ण है। मोटापा को योग के द्वारा दूूर किया जा सकता है। मौके पर संगठन के मंत्री अशोक कोरियर, सुरेश गर्ग, सुनील गुप्ता, उमेश कुमार, अलका जैन, कुलश्रेष्ठ सैनी, सुुषमा मित्तल, शिमला पांचाल, मोनिका जैन, विजय लक्ष्मी, पूनम, चरण सिंह कृष्ण पाल, मनोज अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अशोक गोयल, राजीव जैन, महेश गर्ग मौजूद रहे।