फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें रुक गई दो किमी पहले, यात्री होते रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें रुक गई दो किमी पहले
विज्ञापन

शामली।
शहर में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा को लेकर सुबह ही झिंझाना रोड पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। बसें भी शहर से बाहर ही रोक देने के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। भीषण गर्मी के चलते बुजुर्गों और महिलाओं को सामान छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पैदल ही चलना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में दोपहर एक बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सभा हुई। पुलिस प्रशासन ने सुबह 10 बजे से पहले ही बड़े वाहनों का आना जाना बंद कर दिया। झिंझाना रोड पर शामली से ऊन और बिड़ौली तक बसें भी जाती है, जिनका आवागमन भी बंद करते हुए बस स्टैंड से दो किलोमीटर पहले नहर से पहले ही रोक दिया गया। वहीं, इस बीच ई-रिक्शाओं का आवागमन भी बंद रहा। बुजुर्ग लोग व महिलाएं भारी बैग और छोटे-छोटे बच्चों को गर्मी में पैदल लेकर ही आते जाते नजर आए। यात्रियों को इस बीच करीब दो किलोमीटर पैदल ही चलना पड़ा। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, छोटे वाहन चालकों को भी नहर के रास्ते से करीब 3 से 4 किमी घूमकर शहर में आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें