यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियन एवं यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के संयुक्त आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांग पूूरी न होने पर 30 और 31 मई को हड़ताल पर जाने की घोषणा की।
बृहस्पतिवार की शाम पांच बजेहनुमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शामली के सामने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव इंद्रपाल राठी के नेतृत्व में जिले के सभी बैंक कर्मियों ने अपनी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि वेतन वृद्धि का समझौता एक नवंबर 2017 से देय है। केंद्र सरकार और आईबीए की हठधर्मिता के कारण यह लागू नहीं हो पा रहा है। मांगे पूरी न होने पर बैंक कर्मचारी 30 और 31 मई को दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता जारी रही तो बैंक कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर जा सकते है। प्रदर्शन में नरेश, संजय जैन, संजय बंसल, विनोद, दिनेश, अरुण मित्तल, अमित, रजनीश, धर्मेंद्र, निशांत, श्रेय कुमार, रामपाल, अंशुल, अभिषेक, रोहित, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।