सहकारी समिति कार्यालय पर किसानों का धरना- प्रदर्शन
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी में साधन सहकारी समिति के कार्यालय में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष शहजाद राव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन करते हुए समिति से लिए ऋण पर लगी पेनाल्टी को हटाने की मांग की है। इस संबंध में किसानों ने सहायक सचिव को लिखित में मांग पत्र दिया हैं।
बृहस्पतिवार को हसनपुर लुहारी में साधन सहकारी समिति कार्यालय में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष शहजाद राव के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस संबंध में समिति के सहायक सचिव को ज्ञापन देकर समिति से लिए ऋण पर लगी पेनाल्टी को हटाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि साधन सहकारी समिति लुहारी से कृषि ऋण ले रखा है। सरकार द्वारा कर्ज माफी की सूची में नाम न आने के कारण जब वह अपना कर्ज जमा करने पहुंचा तो उन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेनाल्टी भी लगा रखी है। धरना-प्रदर्शन में आरजू चौधरी, अनीस मंसूरी, अकील राव, बबलखान, याकूब प्रधान, रकम सैनी, अशरफ, अजहर खान, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।