फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज के लोगों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में कश्यप समाज ने सीएम का अभिनंदन किया
विज्ञापन

शामली।
खांडसारी इकाई स्थापना के नियमों में दूरी की बाध्यता कम करने पर कश्यप समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा की मौजूदगी में लखनऊ पहुंचकर कश्यप समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कश्यप समाज के लोगों ने कहा कि खांडसारी और कोल्हू व्यवसाय से कश्यप समाज के लोग बड़ी संख्या में जुड़े हुए हैं। खांडसारी इकाइयां जितनी ज्यादा स्थापित होंगी, कश्यप समाज को उसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कश्यप समाज के हित में जल संबंधी कार्यों में प्राथमिकता दिलाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के लोगों की आजीविका जल संबंधी कार्यों पर निर्भर है, जिसके चलते नदियों से रेत खनन, जलाशयों में मत्स्य पालन और अन्य कार्यों में कश्यप समाज को वरीयता दी जानी चाहिए। इसके अलावा 17 उपजातियों को एससी एसटी का दर्जा दिलाने की मांग भी की गई। इस दौरान चरथावल (मुजफ्फरनगर) से भाजपा विधायक विजय कुमार कश्यप, खिलारी सिंह कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया एससी-एसटी फिशरमैन काउंसिढ, राजवीर सिंह कश्यप राष्ट्रीय महामंत्री, रणजीत सिंह कश्यप पूर्व विधायक दिल्ली, मुंशीराम कश्यप पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मत्स्य प्रकोष्ठ, रमेश गौड़ कश्यप भाजपा के कैराना क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, ऋषिपाल कश्यप जिलाध्यक्ष भारतीय कश्यप जागृति संगठन, राकेश कश्यप जिलाध्यक्ष महर्षि कश्यप समाज सेवा समिति, हरपाल सिंह कश्यप जिला उपाध्यक्ष, संजीव कश्यप एडवोकेट और बिशंबर दयाल तुरैहा अध्यक्ष तुरैहा कश्यप समाज मेरठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें