फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में शगुन और वेदी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शगुन और वेदी को किया सम्मानित
विज्ञापन

थानाभवन।
छोटी सी उम्र में ही अपनी उम्र व अनुभव से बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाली बहनें शगुन व वेदी का मंगलवार को सम्मान किया गया। विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों पहलवान बहनों व उनके कोच एहसान हासमी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को नगर पंचायत सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मैनपाल सैनी ने बताया कि दोनों बहनों ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ अपने गांव, कस्बे बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। दोनों बहनें हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता-बबीता फोगाट की तर्ज पर आगे बढ़ रही हैं। इन लड़कियों के हुनर को देखकर क्षेत्र की अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी। शगुन व वेदी की तरक्की में उनके माता-पिता का भी अहम योगदान रहा है। सभी मां-बाप को रुढ़िवादी परंपराओं को त्यागकर बेटे व बेटी को बराबरी का हक देना चाहिए। डाक्टर नीरज सैनी ने भी इस मौके पर दोनों बहनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों बहनें बहुत बहादुर है, उम्मीद है कि आगे चलकर शगुन व वेदी भी गीता-बबीता फोगाट की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढाएंगी। इस मौके पर पून्ना सिंह सैनी, टीना नामदेव, नीरज नामदेव, रविकांत, स्वाति, आर्येष सैनी, धर्मेंद्र, अनुज कुमार, राहुल धीमान, रविंद्र सैनी, मीनाक्षी सैनी, सुमित सैनी, प्रीति सैनी, मनोज धीमान, अनुज फौजी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें