फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रत्याशियो के बीच पंजोखरा मे होगा प्रधान पद के लिए मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रत्याशियों के बीच होगा प्रधान पद के लिए मुकाबला
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पंजोखरा ग्राम पंचायत के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के लिए जोरआजमाइश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

एक साल पूर्व गांव पंजोखरा के ग्राम प्रधान जयवीर सिंह उर्फ नीटू की हत्या कर दी गई थी, तब से ग्राम प्रधान का पद खाली चल रहा है और ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हैं। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। इसी के चलते नामांकन प्रक्रिया में प्रदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश, सुनीता पत्नी गुलाब और पूर्व प्रधान नीटू की भाभी बिलवेश पत्नी जयकरण ने नामांकन दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को कांधला ब्लाक कार्यालय में नामांकन पत्र वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने की प्रक्रिया हुई। इस दौरान सुनीता पत्नी गुलाब ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, जिसके चलते अब प्रदीप कुमार और बिलकेश के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव लड़ने वाले दोनों प्रत्याशी को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए हैं। 22 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें