शामली। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय को ज्ञापन देकर फसलों की बुआई से पूर्व शत प्रतिशत मृदा परीक्षण कराने, खेत की बुआई से पूर्व जैविक कीटनाशक व फफूंदी नाशक द्वारा भूमि शोधन किए जाने की मांग की है।
बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष व रिटायर्ड एडीओ चंद्रपाल सिंह ने डीएम आवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि फसलों की बुआई से पूर्व शत प्रतिशत मृदा परीक्षण कराने व मुख्य पोषक तत्व व जीवांश की जानकारी उपलब्ध हो सके। ज्ञापन में खेत बुआई से पूर्व जैविक कीटनाशक व फफूंदी नाशक द्वारा भूमि शोधन किए जाने, बुआई के बाद खेत में छोटी क्यारियां सिंचाई हेतु बनाए जाने, बुआई से पहले अंतिम जुताई से पूर्व वर्मी या नेडप कंपोस्ट खाद को भूमि में मिलाना, कीड़ों और बीमारियां के प्रकोप से जैविक कीटनाशक व जैविक फफूंदी नाशक का प्रयोग किए जाने व जैविक कार्यक्रम में प्रचार प्रसार के लिए ग्राम सभाओं में गोष्ठियां, मेले आयोजित किए जाने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में भूमि परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित किए जाने की मांग की है।