जलालाबाद। प्राचीन श्री जाहरवीर गोगा माढ़ी, गोरखनाथ मंदिर पर गोरखनाथ जयंती हवन यज्ञ, संत प्रवचन, संकीर्तन, सत्संग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दूर दराज से श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंच कर भाग लिया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाराज मौजूद रहे।
पंडित चंद्र मोहन शास्त्री, पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित मुकेश शास्त्री आदि ने सामूहिक रुप से हवन यज्ञ कराया। मौके पर यजमान योगी शेखर उपाध्याय रहे। शाम को गोरखनाथ महाराज का गुणगान प्रवचनों, भजनों के माध्यम से किया गया। स्वामी विवेकानंद महाराज ने भक्तों को शिव अवतार गोरखनाथ महाराज के बारे में बताया कि वह आदि पुरुष अमर अजर शिव स्वरूप है। सुंदर कांड समिति द्वारा अखंड सुंदरकांड पाठ भजन कीर्तन सत्संग में गोरखनाथ महिमा को भजनों के माध्यम से भक्ति की गंगा बहा दी। कार्यक्रम में बाबूराम नायक, रविंद्र शर्मा, राजकुमार रुहेला, पंडित राधेश्याम, विनोद उपाध्याय, बबलू सैनी, आशुतोष उपाध्याय, सरदार बलवीर सिंह, रघुवीर पचिसिया, वोधराज नारंग, वंदना शर्मा, शालिनी, सरला देवी, पूरणचंद भगत, राजेंद्र भगत, हरीश कुमार शर्मा आदि ने सेवा भाव में सहयोग दिया।