फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपंखड़ अधिकारी ने लगाया प्रधान पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ ने प्रधान पर लगाया आरोप
विज्ञापन

कैराना(शामली)। बिना बिल जमा कराए खराब ट्रांसफार्मर बदलने से मना करने पर ग्राम प्रधान ने एसडीओ विद्युत से गाली-गलौज कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अरशद अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव जगनपुर के ग्राम प्रधान सुंदर का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। आरोप है कि सोमवार दोपहर सवा दो बजे उनके मोबाइल पर ग्राम प्रधान सुंदर का फोन आया, इसमें उसने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के कागज तैयार कराने का कहा। एसडीओ ने बकाया बिजली बिल जमा कराने को कहा। आरोप है कि ग्राम प्रधान सुंदर ने उसके साथ फोन पर अभद्रता करने के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही नए ट्रांसफार्मर के कागज बनाने व दफ्तर में आकर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। उधर जगनपुर के ग्राम प्रधान सुंदर का कहना है कि एक बिल तो उसने पहले ही जमा करा दिया था, जबकि दूसरा बिल गन्ने के पेमेंट आने के बाद जमा कराने का कहा था। उसने एसडीओ से कोई अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी युगल हो गया फरार
शामली(शामली)। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के एक गांव से रविवार की रात प्रेमी युगल फरार हो गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल के फरार होने के बाद परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। युवती के परिजनों ने गढ़ीपुख्ता पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें