फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

सुबह घूमने के लिए निकली पूर्व प्रधान की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के पूर्व प्रधान बाबूराम सिंह की पत्नी शिक्षा (50) मंगलवार सुबह टहलने के लिए रेलवे लाइन की ओर गई थी। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षा की मौत हो गई। रेलवे लाइन पर महिला का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव परिजन घर ले गए। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। वहीं, जसाला में रेलवे ट्रेक पर पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके है। ग्रामीण देवेंद्र, सुरेश, बीरसैन, विजय, सुनील आदि के अनुसार रेलवे फाटक पर कई लोगों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने कई बार हंगामा प्रदर्शन कर यहां पर रेलवे हाल्ट बनाने के मांग की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेलवे फाटक होता तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें