फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोड़वेज बसों के लिए मुफीद हैं पूर्वी यमुना नहर की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में रोजाना ट्रैफिक जाम लगने के कारण हरियाणा रोडवेज की बसें आउटर से निकल रही हैं। उनके लिए साईधाम बाईपास और पूर्वी यमुना नहर की पटरी मुफीद साबित हो रही है। दोपहर बाद रोडवेज बस स्टेशन पर ज्यादातर बसें एक से दो घंटे बाद पहुंचती हैं। पानीपत जाने वाली रोडवेज बसों के शहर के आउटर से निकल जाने के कारण यात्री परेशान हैं। पांच बजे के बाद रोडवेज बस स्टेशन पर पूछताछ के लिए काउंटर पर कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्री भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

मेरठ- करनाल एवं शहर में जाम लगने से सहारनपुर से शामली आने वाली रोडवेज बसें एसटी तिराहे से वापस सहारनपुर लौट जाती हैं। हरिद्वार- बिजनौर व मुजफ्फरनगर से पानीपत जाने वाली रोडवेज बसें शामली रोडवेज बस अड्ड़े पर न आकर वह सहारनपुर रोड पर साईधाम के बराबर में करोड़ी- गोहरनी मार्ग से पानीपत- खटीमा मार्ग पर निकल रही हैं। पांच बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे के प्रभारी से लेकर एआरएम के कार्यालय बंद हो जाते हैं। पूछताछ तक के लिए भी कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है। रोडवेज बसों की जानकारी के लिए यात्री इधर- उधर भटकते रहते हैं। हरियाणा के पानीपत निवासी जयभगवान तितावी चीनी मिल में नौकरी करता है। शनिवार को वह बस अड्डे पर पहुंचे, तो पानीपत जाने के लिए साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बस नहीं मिली। सहारनपुर निवासी शुभम को पानीपत जाने के लिए बस नहीं मिली। वह एक घंटे तक इंतजार करता रहा। बागपत जिले के भड़ल गांव निवासी अमरदीप का कहना था कि मेेरठ जाने के लिए उसे रोडवेज बसें नहीं मिली। उनका कहना है कि एआरएम से लेकर बस अड्डे के प्रभारी का कार्यालय शाम पांच बजे से बंद है। रोडवेज बस अड्डा प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम लगने से हरियाणा रोडवेज की बसें अड्ड़े पर नहीं आ रही हैं और शहर के बाहर ही पूर्वी यमुना नहर की पटरी से होकर करमूखेड़ी पुल से होकर पानीपत खटीमा मार्ग से निकल जाती हैं। बस अड़्ड़े पर पूछताछ के लिए एक कर्मचारी तैनात है, जो बसों की व्यवस्था बनाने में लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें