अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विजय सिंह पथिक कालेज में दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का बुधवार को रंगारंग शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉक्टर चमन लाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा चैंपियन रूबी ने मशाल लेकर ग्राउंड का चक्कर लगाकर तथा मार्च पास्ट किया। सरस्वती विद्या मंदिर कैराना के बच्चों ने बैंड ध्वनि के साथ सहयोग किया। प्राचार्य द्वारा क्रीड़ा प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण कराई। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, मनीषा द्वितीय, सारिका तृतीय, 200 मीटर दौड़, छात्र वर्ग में सचिन प्रथम, कपिल कुमार द्वितीय, शुभम चौहान तृतीय और 200 मीटर दौड़, छात्रा वर्ग में मनीषा चौहान प्रथम, कोमल द्वितीय, तबस्सुम तृतीय स्थान पर रही।
800 मीटर दौड़ में आकाश और 1500 मीटर दौड़ में अक्षय कुमार प्रथम रहे। शाट पुट छात्र वर्ग में अमित चौहान और छात्रा वर्ग में रूबी प्रथम रही। डिस्क्स थ्रो छात्र वर्ग में अमित चौहान और छात्रा वर्ग में रूबी प्रथम रही। हाई जंप छात्रा वर्ग में रूबी प्रथम, नेहा द्वितीय, तबस्सुम तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद छात्रा वर्ग में रूबी प्रथम, काजल द्वितीय, तबस्सुम तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ हरेंद्र सिंह ने समस्त प्रतियोगिता की व्यवस्था का कुशल संचालन किया। मौके पर डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ रीनू, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मदन पाल, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. रीनू, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. नीतू त्यागी, जंप इवेंट डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. आंचल यादव आदि का सहयोग रहा।