कांधला। कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बर्फ फैक्टरी के समीप जर्जर एलटी विद्युत लाईन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है।
कस्बे में दिल्ली बस स्टैंड पर एलटी लाइन के तार जर्जर हालत में है। आसपास के व्यापारी कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार को कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बर्फ फैक्टरी के समीप एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। व्यापारियों ने फोन कर विद्युत सप्लाई को बंद कराया। मामले में जेई संदीप कुमार का कहना है कि शीघ्र ही जर्जर तारों को बदलवा दिया जाएगा। व्यापारी रिजवान, इस्लाम, संजीव, लालू, सद्दाम सहित दर्जनों दुकानदारों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को पत्र भेजकर कर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।