फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड वाहनो पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे से होकर निकलने वाले रेत से लदे ओवरलोडिंग डंपर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन ओवरलोडिंग वाहनों के कारण सड़क और कई पुलियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों डीएम को पत्र भेजकर इन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में लंबे समय से रेत से लदे ओवरलोडिंग डंपर और ट्रक निकलते हैं। इसकी शिकायत कस्बा वासियों ने कई बार उच्च अधिकारियों से की। देवेंद्र, रामफल, रवि, सुंदर, सुलेमान आदि का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है। एसडीएम कैराना डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने लोगों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की थी। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में इन ओवरलोड वाहनों ने फिर से क्षेत्र में आना शुरू हो गया। जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से इन ओवरलोड वाहनों पर रोकते लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें