शामली। उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले बागवान जाति के लोगों को सुविधा आदि की सर्वेक्षण रिपोर्ट और अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की तीन सदस्य टीम जिला मुख्यालय पर पहुंच गई। तीन सदस्य टीम जिले में 30 नवंबर तक जिले में भ्रमण करके बागवान जाति के लोगों का सर्वेक्षण करके शासन को रिपोर्ट भेजेगी। सोमवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की तीन सदस्य टीम ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों व राजस्व टीम की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के तीन सदस्य टीम ने जिले के अफसरों और राजस्व टीम की बैठक ली। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शोध अधिकारी कृष्ण कुमार ने अपने टीम के सदस्यों को साथ लेकर बागवान जाति के लोगों को सर्वेक्षण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बागवान जाति के लोगों ने आयोग को शिकायत कर किसी प्रकार की सुविधाएं न दिए जाने की बात कही है। जिसके संबंध में आयोग ने पूरे प्रदेश में पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निश्चित किया गया है। 30 नवंबर तक आयोग के सदस्यों की टीम भेजकर भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। उसी कड़ी में जनपद का भ्रमण किया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने लेखपालों के साथ मीटिंग कर फिडबेक ली हैं। जिसमें कैराना, शामली और ऊन तहसीलों में भ्रमण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर शोध अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, देवर्षि कुमार चौधरी, राधे कुमार, लेखपाल रामफल, जगपाल सिंह, आदित्य, भूपेंद्र, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने जनपद के लेखपालों से भी फिडबेक ली। बाद में बताया कि उनकी टीम का जनपद का भ्रमण कर धरातल पर स्थिति की जांच करके आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।