समिति पर किसानों का हंगामा
ऊन। गन्ना समिति ऊन पर कंप्यूटर की व्यवस्था होने के बाद पर्चियां न मिलने से किसान अभी तक परेशान है। सोमवार को किसानों की भीड़ कम नही हो पाई है। किसानों ने गन्ना समिति ऊन में धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया।
ऊन की सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड में पेराई सत्र शुरू होने के 16 दिन बाद किसानों की पर्चियों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। किसान अपना गन्ना डालने के लिए आगामी फसल की बुवाई की तैयारियां को लेकर चिंतित है। ऊन गन्ना समिति पर इस वर्ष गन्ना पर्ची छपाई समय पर नहीं हो रही है, पर्ची छपाई में भी खामियां नजर आ रही है। सोमवार को काफी संख्या में किसान पर्ची की खामियां ठीक कराने समिति कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर विरोध किया। इस दौरान राजीव, नरेंद्र, मनोज, अमित, विक्की, आदेश, इंद्रपाल, स्वराज आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे। समिति के सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही एक-दो दिन में किसानों को समय पर पर्ची एवं गन्ना बेसिक कोटा आदि समस्याएं सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।