फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कश्यप विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रामपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ने वोट बैंक के नाम पर कश्यप समाज को इस्तेमाल करने का काम किया है। आरक्षण के नाम पर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछड़ी जाति के लोगों को आरक्षण न देने पर लोकसभा चुनाव में बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में कश्यप विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रामपाल कश्यप ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कश्यप समाज पिछले 72 वर्षों से अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है। मगर किसी भी सरकार ने उनकी कोई सहायता नहीं की है। गत सात अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती पर झिंझाना में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बुलाया गया था, जिसमें उन्होंने कश्यप समाज को आरक्षण देने का वादा किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भी कश्यप समाज को एससी का दर्जा देने की बात कही थी, लेकिन भाजपा के लोग सिर्फ अपने ब्यानों में ही कश्यप समाज को सुनहरे सपने दिखाने का काम करते है। जबकि कागजी कार्रवाई कोई नहीं हो पा रही है। भाजपा सरकार पिछड़ों के हक को दबाने का काम कर रही है। मौके पर भारतीय जनचेतना मंच के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, बाबूराम, प्रविंद्र कश्यप, आनंद, चंद्रपाल कश्यप, अवनीश, जयवीर, संजीव, अवनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें