फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सुनी प्रभारी मंत्री ने समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में सुनी प्रभारी मंत्री ने समस्याएं
विज्ञापन

शामली।
बेसिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने गांव भैंसवाल में चौपाल कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम गांव भैंसवाल स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि गांव, गरीब और किसानों के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, उसके लिए लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है। किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराकर योजनाओं के लाभ लेने चाहिए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सरकारी हैंडपंपों पर लोगों ने अवैध कब्जे करके सबमर्सिबल डाल दिए हैं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि सबमर्सिबल तत्काल हटाए जाएं, यदि हटाने में आनाकानी की जाती है, तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि कितने घंटे बिजली मिल रही, तो लोगों ने बताया कि 16 घंटे बिजली मिल रही है। इसके अलावा गांव के सभी विद्यालयों में यूनीफॉर्म के वितरण की स्थिति सही बताई गई। इस दौरान शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, ग्राम प्रधान नवीन कुमार, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, कृषि उपनिदेशक डाक्टर शिवकुमार केसरी, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें