फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण टीम को मिली गांवों में खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम को मिली गांवों में खामियां
विज्ञापन

गढृीपुख्ता। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला के तहत क्षेत्र के गांव बुन्टा, गुराना, पलठेडी और जाफरपुर में पहुंची टीम ने सर्वेक्षण किया। इस दौरान कई गांवों में स्कूल परिसर में गंदगी और शौचालय जर्जर हालत में मिले।
टीम लीडर अनुज कुमार ने बताया कि गांव के शौचालयों, कच्चे मकान, गांव में साफ-सफाई, प्राथमिक विद्यालयों को देखा गया। ग्राम बुंटा के प्राथमिक विद्यालय में पुराने शौचालय हैं, जिनकी स्थिति जर्जर हालत में मिली। स्कूल में छात्राओं को ड्रेस मिली, लेकिन छात्रों को नहीं मिली। स्कूल के बच्चों को फर्नीचर नहीं होने के कारण टाट पट्टी पर बैठना पड़ रहा है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गुराना में हैंडपंप जर्जर हालत में है तथा स्कूल प्रांगण में घास खड़ी मिली। साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। गढ़ी अब्दुल्ला गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने बारिश के कारण गंदगी फैली मिली। ग्राम जाफरपुर में राशन डीलर सोनिया सैनी के यहां जाकर सर्वे किया। इस दौरान ग्राम प्रधान के पति रामकुमार सैनी, राहुल, प्रताप, कुसुम, संगीता, रविता, भोपाल सैनी, अनुज, गौरव सैनी, आलोक, प्रमोद और राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के सचिव पद से दिया इस्तीफा
शामली। बलभद्र मंदिर समिति के सचिव श्रीचंद सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को समिति की बैठक के दौरान अध्यक्ष धनराज बंसल को उन्होंने इस्तीफा सौंपा। बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि अब श्रीचंद सैनी का मंदिर समिति से कोई संबंध नहीं रहा है। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, नितिन गोयल, राजेंद्र गर्ग, अजय कुमार, वेदपाल गोयल, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें