फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर चलाया गया सक्रिय टीबी खोज अभियान, सामने आए कुल 26 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए घर-घर जाकर सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में 26 नए मरीज मिले हैं।
शामली में फैलती टीबी की बीमारी अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जिले में अभी तक करीब 1600 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 115 मरीज एमडीआर तथा नौ मरीज एक्सडीआर के है। यही नहीं 14 ऐसे मरीज भी हैं जो टीबी के साथ-साथ एड्स से भी पीड़ित हैं। इस साल प्रधानमंत्री द्वारा घर-घर टीबी रोगी खोजों अभियान की शुरुआत की गई थी। जिले में अब तक दो बार यह अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जून से लेकर 29 जून तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर आशंकित मरीजों का बलगम लिया और उनके बलगम को जांच के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 26 लोगों में टीबी की पुष्टि हो गई। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज पर रखा जाएगा और उनका इलाज किया जाएगा। इसके अलावा पांच माह पूर्व यह अभियान जिले में चलाया गया था। सीएमओ डॉ. राजकुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पूरे जिले में 44 मरीज सामने आए थे। पिछली बार के सापेक्ष यह आंकड़ा काफी कम है।
विज्ञापन


घर-घर जाकर टीबी रोगी खोजों अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 टीबी के नए मरीज सामने आए हैं। जिनकी दवाई शुरू कराई जा रही है। - डॉ. सफल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें